भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले एक दिवसीय विश्व कप के लिए नई जर्सी लॉंच की है। भारतीय टीम के आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने वीडियो शेयर करके आधिकारिक नयी जर्सी की जानकारी दी। वीडियो में रोहित शर्मा, विराट कोहली एवं अन्य टीम खिलाड़ियों का अलग ही सवेग देखने को मिल रहा है।
1983 – the spark. 2011 – the glory.
— BCCI (@BCCI) September 20, 2023
2023 – the dream.
Impossible nahi yeh sapna, #3kaDream hai apna.@adidas pic.twitter.com/PC5cW7YhyQ
एडिडास ने किया वीडियो शेयर –
एडिडास ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। जिसके अंदर भारत के प्रसिद्ध सिंगर व रैपर रफ्तार ने 3 – ड्रीम गाना गाया। इस गाने पे रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुभमन गिल और अन्य खिलाडी नयी जर्सी में नज़र आये।
जर्सी में बदलाव –
भारतीय टीम की जर्सी में कुछ नये बदलाव किये गए है। जर्सी के कंधे पे तीन सफेद धारियों के स्थान पे भारत का तिरंगा लगा दिया गया है। वही छाती के बाई और BCCI का लोगो और लोगो के उपर तीन स्टार लगाए है। यह तीन सितारे भारत वन्डे विश्व कप 1983 और 2011 की जीत और एक T 20 world cup को दर्शाते हैं।