Fukrey Movie Review – फुकरे एक सफल फिल्म सीरीज रही है। जिसके दो भागो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसका तीसरा भाग आज यानी 28 सितंबर को रिलीज हो गया है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लाम्बा ने किया। इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर है। अगर आप भी इस को मूवी को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान ले इसके रिव्यू
फुकरे मूवी की कहानी –
अगर कहानी की बात करे तो यह फुकरे 2 की कहानी से आगे बढ़ती है जिसमे फुकरा गैंग चुचे के सपने देखने की पॉवर से छोटे मोटे काम कराती है। और थोड़े बहुत पैसे कमाते दिख रहें है। वही भोली पंजाबन राजनेतिक में आ गयी है। इलेक्शन लड़ने और भीड़ को इकठा करने के लिए फुकरा गैंग की मदद लेती है। लेकिन फिर हन्नि चूचा को भोली के खिलाफ इलेक्शन लड़ने को कहते हैं उसके बाद भोली फुकरो को साउथ भेज देती हैं, उसके बाद क्या होता है यह जानने के लिए आपको थीयटर जाना पड़ेगा।
फिल्म कैसी है –
एक शब्द में कहा जाये तो यह एक फुकरी फिल्म है। जो आपको अपने स्टाइल में खूब इंटरटेंट करेगी। इसका फिल्म का पहला आधा भाग आपको हंसायेगा क्योकि इसमें एक के बाद एक फनी डायलॉग देखने को मिलेंगे। जबकि दूसरा आधा भाग थोड़ा कमजोर लगेगा। ऐसा लगेगा कि सभी फनी डायलॉग पहले आधे भाग में यूज हो गए है लेकिन दूसरे आधे भाग मे सोशल मैसेज पे ज्यादा जोर दिया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह फिल्म अपने आप में एक शानदार फिल्म है यह अपनी फ्रेंचाइजी को कभी भी का कम नहीं होने देगी।
फिल्म की एक्टिंग –
वरुण शर्मा यानी चुचा इस फिल्म की जान है, वरुण ने इस फिल्म में गजब की एक्टिंग की है। इनको देखते ही आपको हंसी छुट जायेगी। इस फिल्म के सही मायने में वरुण ही असली हीरो है। और इसमे कोई शक नही है कि वरुण की वजह से फुकरे एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। हनी के किरदार में पुलकीत सम्राट है वो भी इस फिल्म का एक खास हिंसा है। पंडित के किरदार में पंकज त्रपाठी ने किरदार निभाया है , और इसकी वजह से इनका इंडस्ट्री में नाम के साथ कद भी बढ़ गया है। लाली के किरदार में मनजोत सिंह ने शानदार किरदार निभाया है। हालांकि इस बार भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा को कम स्पेस मिला है और इनका किरदार भी इस बार कमजोर लगता हैं।
डायरेक्शन –
इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ( फुकरे) का निर्देशन मृगदीप सिंह लाम्बा ने किया। इन्होंने इस मूवी के फर्स्ट आधे भाग का डायरेक्शन बहुत शानदार और दमदार किया लेकिन दूसरा आधा भाग थोड़ा सा कमजोर लग रहा है, शायद सामाजिक दबाव में आकर के वह सोशल मैसेज पर ज्यादा दबाव दे गए होंगे।
फुकरे मूवी सोंग –
फुकरे मूवी में गाने की बात करें तो इसमें एक अंबर सरिया जैसा सुपरहिट गाना है, लेकिन इसमें ऐसा कोई गाना नहीं है जो अपन को याद रहे ओवरऑल बात करे तो इसके अंदर एवरेज म्यूजिक है।