News Udgam

Google Birthday : एक छोटे से गैराज से शुरुआत हुई थी गूगल की, देखे 25 सालों का सफर doodle में

गूगल हर दिन दूसरों के लिए doodle बनता है, लेकिन गूगल ने आज अपने 25 birth day की खुशी में खुद के लिए एक शानदार Doodle बनाया है। गूगल inc की आधिकारिक स्थापना 27 सितंबर 1998 में हुई थी। इसकी शुरुआत किसने की और यह इतना लोकप्रिय कैसे हुआ आइये जानते हैं।

Google birthday Doodle –

गूगल ने आज अपने 25 वे birthday की खुशी में खुद के लिए एक शानदार Doodle बनाया है। गूगल ने अपने लोगो में भी कुछ बदलाव किये जैसे की लोगों में 25 को शामिल किया है। जब आप गूगल के इस लोगो पे क्लिक करते है तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होता है। जिसमे आपको सेलिब्रेशन की vibes साफ नज़र आयेगी। यह डूडल रूस समेत कई देशों को छोड़कर दुनिया भर में दिखाई देगा।

गूगल की शुरुआत कैसे हुई –

गूगल की आधिकारिक स्थापना 27 सितंबर 1998 में हुई थी। गूगल के शुरुआत सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने की थी यह दोनों की मुलाकात स्टेन्फोर्ड विश्वविद्यालय ही हुई थी वे वहा दोनों camputer साइंस प्रोग्राम के दोरान मिले और बातचीत की तो लगा की दोनों का विजन एक जैसा है। वे दोनों ही वर्ल्ड वाइड वेब की पहुँच को आगे बढ़ना चाहते थे। उसके बाद दोनों ने मिल के खुब महेनत की और सर्च इंजन का प्रोटोटाइप तैयार किया। जैसे जैसे काम किया तो उनको स्पेस की जरूरत पड़ी तो इन्होंने एक गैराज किराये पे लिया, उसको को एक ऑफिस में कंवेर्ट किया। इसके बाद धीरे धीरे कई लोग शामिल होते गए, और कई चीजों का बदलाव होता गया।

आज गूगल दुनिया भर के अरबो लोग कुछ सर्च करने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते है। वर्तमान में गूगल का ऑफिस माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में एम्फीथिएटर टेक्नोलॉजी सेंटर में बौय, अलो Googleplex कहा जाता है।

भले ही गूगल की 1998 में शुरुआत एक छोटे से गैराज से हुई हो पर आज देश की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है जो वर्तमान में कई लाख लोगो को रोजगार देती हैं।

अन्य खबरें