News Udgam

क्या है G 20 ,और कौन है इनके सदस्य, कैसे काम करता और क्या महत्व है, जानें सबकुछ

ग्लोबल मुदो को समझने और उनके समाधान के लिए वैश्विक मंच के रूप में ग्रुप ऑफ 20,यानी G20 संघटन किया। जो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आर्टिकल में हम जानेंगे कि G-20 क्या है, और इसका इतिहास क्या है और इसका क्या महत्व है।

G-20 क्या है?

G20 एक ऐसा संघ है जिसके अंदर 19 देश एवं 20 वा यूरोपीय संघ शामिल है। यह संघ 1999 मे गर्मानी के शहर कोलन में बनाया गया था। इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों जैसे वित्तीय संकट एवं जलवायु परिवर्तन आदि को संबोधित करना। इस सम्मेलन में ग्रुप के देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया जाता है। और कुछ अन्य देशों को भी बुलाया जाता है उसके बाद सब लोग आपस में बैठ करके आर्थिक मुद्दों और अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हैं। भारत की अध्यक्षता में इस बार जी-20 का आयोजन दिल्ली के परगति मैदान मै हो रहा है।

G20 के सदस्य –

  1. अर्जेंटीना
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. ब्राज़ील
  4. कनाडा
  5. चीन
  6. फ्रांस
  7. जर्मनी
  8. इंडिया
  9. इंडोनेशिया
  10. इटली
  11. जापान
  12. मेक्सिको
  13. रूस
  14. सऊदी अरब
  15. दक्षिणी कोरिया
  16. तुर्की
  17. यूरोपीय संघ
  18. युनाइटेड किंगडम
  19. युनाइटेड स्टेट्स

यह देश पिछले 7 दशकों से आर्थिक मुद्दों के प्रश्नों की समाधान की खोज में सहयोग कर रहे हैं।

G 20 का महत्व –

G 20 एक ऐसा संघ है जिसके अनेक महत्व है क्योंकि यह विभिन्न देशों के राजनेताओं को एक मंच पर एकत्रित करता है जिससे वे वैश्विक स्तर पर आर्थिक सहयोग की रणनीतियों को विचार कर सकते हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं जिनके बारे में हम चर्चा करेंगे:हैं

  1. विशेषज्ञता का संचालन – G20 में आगंतुक देश के नेता आपस में आर्थिक मुद्दों पर विचार विमर्श करते हैं। और ऐसे विशेषज्ञों से सलाह लेते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है की नीतियों का निर्माण एव निर्धारण विशेषज्ञता के आधार पर होता है।
  2. आर्थिक सहयोग – G20 देश एक दूसरे के साथ व्यापार,व्यवसाय, निवेश और आर्थिक सहयोग की मांग को पूरा करने के लिए अनेक मौद्रिक कदम उठाते है।इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलती है।
  3. वित्तीय संवाद – G20 के अंदर सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकत्रित होते है ताकि वह वित्तीय संवाद कर सके| जो ग्लोबल वित्तीय स्थिति को सुधारने की कदम में योगदान होता है।
  4. साथी देशों की मदद – G20 ने विशेष रूप से विकास शील और लोगों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किये।

G20 के मुख्य आर्थिक मुद्दे –

G 20 के द्वारा उठाए जाने वाले कुछ प्रमुख आर्थिक मुद्दे निम्नलिखित है।

  1. वैश्विक आर्थिक संकट – G20 ने 2008 में आर्थिक मंदी के समय वैश्विक आर्थिक संकट का समाधान के लिए कई मुद्दे उठाये।
  2. व्यापार और वाणिज्यिक नियम – G20 ने व्यापार और वाणिज्यिक नियमों के मामले में कई महत्वपूर्ण सुधार करने का प्रयास किया।
  3. आर्थिक सामरिकरण – G20 ने विकासशील देशों के लिए आर्थिक सामरिकरण के लिए कई कदम उठाए।

G 20 वैश्विक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए सहयोग करता है इसका उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ और स्थिर बनाना है। ताकि सभी देश आर्थिक सुख समृधि का आनंद उठा सके। G20 माध्यम से विभिन्न देश एक साथ काम करके वैश्विक समस्याओं का समाधान ढूढ़ते है | जिससे हम सभी को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की और बढ़ने में मदद मिलती है।

अन्य खबरें